Universal Potting Mix for repotting a new plant

पौधा घर आ गया, अब क्या करें? सही मिट्टी, गमला और खाद का तरीका

आपका पौधा लंबा सफ़र करके आप तक पहुँचा है। पहले हफ़्ते में आप क्या करते हैं, उसी से तय होता है कि वह सालों तक कैसा बढ़ेगा।

घबराइए नहीं, काम आसान है। डिब्बा खोलने से लेकर पहली खाद तक, बस ये 6 स्टेप फॉलो कीजिए, और आपका नया पौधा खुशी-खुशी नए घर में जम जाएगा। 🌱

1

डिब्बा आराम से खोलें

पार्सल खोलने से पहले फ़ोन पर वीडियो रिकॉर्डिंग चालू कर लीजिए। फिर ऊपर से टेप काटिए और पौधे को उसके गमले या बैग से पकड़कर निकालिए, तने से कभी नहीं। पैकिंग पेपर धीरे-धीरे हटाइए। सफ़र के बाद दो-चार पत्तियाँ मुड़ी या पीली होना आम बात है, पौधा नई पत्तियाँ निकाल लेगा।

📸 पौधा खराब मिला? पौधे और डिब्बे की फ़ोटो लीजिए, और पार्सल खोलते समय बनाया वीडियो संभालकर रखिए। डिलीवरी के 48 घंटे के अंदर “पौधा खराब मिला?” फॉर्म भरिए, उसमें वीडियो अपलोड करने का विकल्प भी है। हम आपको नया पौधा भेजेंगे।
2

पानी दें और आराम करने दें

मिट्टी सूखी लगे तो हल्का पानी दीजिए। फिर 3–5 दिन पौधे को ऐसी जगह रखिए जहाँ उजाला हो पर सीधी धूप न पड़े। सफ़र की थकान उतारने के लिए इतना समय ज़रूरी है, इसलिए पहले ही दिन गमला न बदलें।

3

सही गमला चुनें

नर्सरी गमले से बस 1–2 इंच चौड़ा गमला लीजिए। बहुत बड़े गमले में पानी रुका रहता है और जड़ें सड़ सकती हैं। सबसे ज़रूरी बात: गमले के नीचे छेद ज़रूर हो। मिट्टी के गमले में हवा अच्छी आती-जाती है और ये बाहर के पौधों के लिए अच्छे हैं; प्लास्टिक के गमले हल्के होते हैं और पानी थोड़ा ज़्यादा देर रोकते हैं।

4

सही मिट्टी लें

बगीचे की सादी मिट्टी गमले में सख़्त हो जाती है और ज़्यादा पानी रोकती है। रेडी पॉटिंग मिक्स हल्का और भुरभुरा रहता है, ताकि जड़ें साँस ले सकें। अलग पौधों को अलग मिक्स पसंद है:

आपका पौधासही मिक्स
मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, सिंगोनियम, एग्लोनिमाइंडोर प्लांट्स पॉटिंग मिक्स
मोगरा, तुलसी, इक्सोरा और बाकी आउटडोर या फूलों वाले पौधेयूनिवर्सल पॉटिंग मिक्स
एलोवेरा और सक्यूलेंटसक्यूलेंट पॉटिंग मिक्स
लेमनग्रास, अजवाइन, सब्ज़ियाँवेजिटेबल सॉयल मिक्स
बरगद और बाकी बोनसाईबोनसाई पॉटिंग मिक्स
5

5 आसान स्टेप में गमला बदलें

क. छेद पर टूटे गमले का टुकड़ा या पत्थर रख दीजिए, ताकि मिट्टी बहकर न निकले।

ख. नीचे पॉटिंग मिक्स की एक परत डालिए।

ग. नर्सरी गमले को हल्का थपथपाकर पौधा निकालिए। ग्रो बैग हो तो बैग काट दीजिए। जड़ों के आसपास की मिट्टी का गोला टूटने न दें।

घ. पौधे को उतनी ही गहराई पर रखिए जितना पहले था, और किनारों में मिक्स भरकर हल्का सा दबाइए। खुरपी से यह काम आसान हो जाता है।

ङ. धीरे-धीरे तब तक पानी दीजिए जब तक नीचे के छेद से बाहर न आने लगे।

6

खाद दें, पर थोड़ा रुककर

नए पॉटिंग मिक्स में पहले से पौधे का खाना होता है। इसलिए 2–3 हफ़्ते तक कोई खाद न डालें। उसके बाद महीने में एक बार एक-दो चम्मच वर्मीकम्पोस्ट ऊपर की मिट्टी में मिला दीजिए। मिट्टी में थोड़ी नीम खली मिलाने से कीड़े दूर रहते हैं।

ज़रूरी सामान, ₹49 से शुरू

इंडोर प्लांट्स पॉटिंग मिक्सइंडोर प्लांट्स पॉटिंग मिक्स
₹99 से
यूनिवर्सल पॉटिंग मिक्सयूनिवर्सल पॉटिंग मिक्स
₹99 से
वर्मीकम्पोस्टवर्मीकम्पोस्ट
₹49 से
नीम खली पाउडरनीम खली पाउडर
₹99 से

आपकी नर्सरी, आपके द्वार

पौधे के साथ ही पॉटिंग मिक्स और खाद भी मंगा लीजिए। मिट्टी और खाद पर कैश ऑन डिलीवरी भी है, और ₹699 से ऊपर की खरीदारी पर डिलीवरी बिल्कुल फ्री!

मिट्टी और खाद देखें WhatsApp 94070 99933

Back to blog