सरसों खली पाउडरऑर्गेनिक खाद

सरसों खली पाउडर

Mustard Cake Powder · ऑर्गेनिक खाद
₹99 MRP ₹14934% छूट
आप ₹50 बचा रहे हैं
पैक का साइज़ चुनें
पैक साइज़250 ग्राम और 500 ग्राम
किसके लिएफूल, फल और सब्ज़ी के पौधे
पोषक तत्वप्राकृतिक NPK + सल्फर, मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक
कैसे रखेंबंद पैकेट, ठंडी-सूखी जगह

पैकेट का रंग और डिज़ाइन फ़ोटो से थोड़ा अलग हो सकता है।

₹699 तक के ऑर्डर पर डिलीवरी ₹75 · ₹699 से ऊपर बिल्कुल फ्री · कैश ऑन डिलीवरी पर ₹50 एक्स्ट्रा

अपने PIN कोड पर डिलीवरी जाँचें

अपना 6 अंकों का PIN कोड डालें।

ऑर्डर कन्फ़र्म होने के बाद 2-3 कार्य दिवस में डिस्पैच। कुल डिलीवरी समय लगभग 5-8 दिन; कभी-कभी अपरिहार्य कारणों से यह समय बढ़ भी सकता है।
ऑर्गेनिक खाद मज़बूत पैकिंग पूरे इंडिया में डिलीवरी
कौन-सी खाद लें? WhatsApp पर पूछें
साथ में लें, फायदे में रहें

खाद के साथ पॉटिंग मिक्स और गमले के लिए उपयोगी पतली खुरपी भी लें

तीनों का कुल दाम ₹373

कैसे इस्तेमाल करें

1. मिट्टी हल्की खोदेंगमले की ऊपर की मिट्टी खुरपी से हल्का-सा खोद लें।
2. थोड़ी खाद, जड़ों से दूरछोटे गमले में लगभग 1 चम्मच, बड़े गमले में 2-3 चम्मच। खाद तने और जड़ों से दूर डालें; ज़्यादा डालने से जड़ें जल सकती हैं।
3. मिला देंखाद को ऊपर की मिट्टी में अच्छे से मिला दें।
4. पानी देंखाद डालने के बाद पानी ज़रूर दें। हर 30-45 दिन में दोहराएं। गर्मियों में इसका इस्तेमाल न करें।
सुझाव: घोल बनाकर डालेंहो सके तो इसे 2-3 दिन पानी में गलाएं, फिर जो घोल मिले उसमें और पानी मिलाकर पतला करें और डालें। इससे जड़ें जलने का ख़तरा कम हो जाता है।

इस खाद के बारे में

सरसों की खली पौधों और खेती के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक (जैविक) खाद है। इसमें प्राकृतिक रूप से नाइट्रोजन, फ़ॉस्फ़ोरस और पोटैशियम (NPK) के साथ सल्फर, मैग्नीशियम, कैल्शियम और जिंक जैसे पोषक तत्व भी होते हैं। यह पौधों की रुकी हुई ग्रोथ को तेज़ करती है, पत्तियों को हरा-भरा रखती है, और इससे ज़्यादा कलियाँ, बड़े फूल और बेहतर फल आते हैं।

प्राकृतिक NPK, साथ में सल्फर, मैग्नीशियम, कैल्शियम और जिंक रुकी ग्रोथ तेज़, पत्तियाँ हरी-भरी ज़्यादा कलियाँ, बड़े फूल, बेहतर फल थोड़ी मात्रा में, जड़ों से दूर डालें; गर्मियों में न डालें

आपको क्या मिलेगा

आपको मिलेगा1 पैकेट सरसों खली पाउडर
पैक साइज़250 ग्राम, 500 ग्राम
रूपपाउडर
प्रकारप्राकृतिक, जैविक खाद
पोषक तत्वप्राकृतिक NPK, साथ में सल्फर, मैग्नीशियम, कैल्शियम और जिंक
घोल बनाकर2-3 दिन पानी में गलाएं, फिर घोल को पतला करके डालें
सावधानीतासीर गर्म; ज़्यादा डालने से जड़ें जल सकती हैं। जड़ों से दूर डालें और गर्मियों में न डालें
कैसे रखेंपैकेट बंद करके ठंडी, सूखी जगह पर

आपके सवाल, हमारे जवाब

इसमें कौन-से पोषक तत्व हैं?

प्राकृतिक नाइट्रोजन, फ़ॉस्फ़ोरस और पोटैशियम (NPK), साथ में सल्फर, मैग्नीशियम, कैल्शियम और जिंक।

इसके क्या फ़ायदे हैं?

यह रुकी हुई ग्रोथ को तेज़ करती है, पत्तियों को हरा-भरा रखती है, और इससे ज़्यादा कलियाँ, बड़े फूल और ज़्यादा फल आते हैं।

कितनी और कितने दिन में डालें?

छोटे गमले में लगभग 1 चम्मच और बड़े गमले में 2-3 चम्मच, हर 30-45 दिन में, जड़ों से दूर।

क्या ज़्यादा डालने से नुकसान हो सकता है?

हाँ। सरसों खली की तासीर गर्म होती है, ज़्यादा डालने से जड़ें जल सकती हैं। इसे जड़ों से दूर डालें और गर्मियों में इस्तेमाल न करें।

क्या इसका घोल बनाकर डाल सकते हैं?

हाँ, यह ज़्यादा सुरक्षित तरीका है। इसे 2-3 दिन पानी में गलाएं, फिर घोल में और पानी मिलाकर पतला करें और डालें। इससे जड़ें जलने का ख़तरा कम हो जाता है।

क्या इसमें से बदबू आती है?

मिलाने और पानी देने के बाद थोड़ी बदबू आ सकती है, जो कुछ दिन में चली जाती है। इसलिए यह बाहर के गमलों और गार्डन के लिए ज़्यादा सही है।

कैश ऑन डिलीवरी है?

हाँ, है। इस पर ₹50 एक्स्ट्रा लगते हैं। ऑनलाइन पेमेंट करें तो ₹50 बचेंगे।

इन पौधों के साथ लें

दूसरी ऑर्गेनिक खाद भी देखें